Monday, 14 September 2026

 विषय

विषय है विशेष निवेश

सर्व जन परन्तु विशिष्ट

सर्वदा सन्दर्भित अतः विशिष्ट

निवेश – सर्व जन समूह का

समूह की ऊर्जा और चेष्टा का

मन का, वचन का, प्रत्येक जन का

ध्यान का, ज्ञान का, धर्म का, विज्ञान का

पारस्परिक प्रतिस्पर्धा से हानि में नहीं

सार्वजनिक रूप से हमारे उत्थान का

तिमिर से रश्मि की उम्मीद में प्रतीक्षा का

दमन करने का नहीं दामन थामने का

जब तक सर्व विशिष्ट नहीं होता

और विशिष्ट सर्व नहीं बनता

तब तक दस्तक देगा यह विषय

भूले बिसरे दिवस पर

एक बार पुनः सजी हिंदी


No comments:

Post a Comment